विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2018

UP के संभल में 5 लोगों ने महिला को गैंगरेप के बाद जिंदा जलाया, डायल 100 पर मांगी मदद रही बेकार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पांच लोगों द्वारा एक महिला को कथित रूप से गैंगरेप के बाद जिंदा जला देने का मामला सामने आया है.

UP के संभल में 5 लोगों ने महिला को गैंगरेप के बाद जिंदा जलाया, डायल 100 पर मांगी मदद रही बेकार
यूपी के संभल में महिला को गैंगरेप के बाद जिंदा जलाया.
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पांच लोगों द्वारा एक महिला को कथित रूप से गैंगरेप के बाद जिंदा जला देने का मामला सामने आया है. गुन्नौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अकील अहमद ने बताया कि रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की सुबह आराम सिंह नामक व्यक्ति समेत पांच लोग उसके घर में घुसे और तमंचा दिखाकर उसकी पत्नी से बलात्कार किया.

यह भी पढ़ें :  ब्याज नहीं मिला तो साहूकार ने दलित महिला को जलाया जिंदा, हालत नाजुक

उसका कहना है कि वह गाजियाबाद में मजदूरी करता है, जबकि उसकी पत्नी अपनी 7 वर्षीय बेटी के साथ गांव में रहती है. वारदात के बाद आरोपी चुप रहने की धमकी देकर चले गए. उसकी पत्नी ने अपने ममेरे भाई को सारी घटना बताई. कुछ देर बाद अभियुक्त फिर उसके घर आए और उसकी पत्नी को पास में बनी मंदिर की झोपड़ी में ले गए. वहां उन्होंने उसकी पत्नी को जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. महिला के ममेरे भाई ने बताया कि उसने पुलिस से मदद के लिए 100 नंबर भी डायल किया, लेकिन घंटी बजती रही और किसी ने फोन नहीं उठाया. 

VIDEO: नाबालिग को गैंगरेप के बाद जिंदा जलाया


अहमद ने बताया कि इस मामले में आराम सिंह, महावीर, चरणसिंह, गुल्लू तथा भोना के खिलाफ रेप और हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, उसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है. आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है.

(इनपुट : भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com