विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2017

युवती ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे ने जिंदा जला डाला

चेन्नई में एक सिरफिरे ने एक युवती को महज इसलिए जिंदा जला दिया, क्योंकि युवती ने शादी करने का उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था.

युवती ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे ने जिंदा जला डाला
प्रतीकात्मक चित्र
चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक सिरफिरे ने एक युवती को महज इसलिए जिंदा जला दिया, क्योंकि युवती ने शादी करने का उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था. आरोपी उस युवती का पूर्व सहपाठी था. पुलिस ने बताया कि पीड़ित को बचाने की कोशिश में उसकी बहन और मां भी झुलस गईं. उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीटेक स्नातक एवं एक आईटी कंपनी में कार्यरत एस. इंदुजा की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी आकाश ने सोमवार रात उसके घर पर उसे आग लगा दी थी. पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें : वाराणसी में प्रेमिका की हत्या के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी

पुलिस के अनुसार कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ने वाले आकाश और इंदुजा ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की थी. वह इंदुजा पर विवाह के लिए जोर दे रहा था. आकाश पिछले कई दिनों से इंदुजा का पीछा कर रहा था. सोमवार रात को वह उसके अपार्टमेंट पहुंच गया, जहां वह रहती थी और उसे बाहर बुलाया. जैसे ही इंदुजा अपनी मां और बहन के साथ बाहर आई, आकाश ने उसके ऊपर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी.

VIDEO : प्रेमी ने ले ली प्रेमिका की जान
आरोपी आकाश अपने साथ पेट्रोल की कैन लेकर आया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com