18 जून को भोज के दौरान महिला ने खाने में कीटनाशक मिला दिया था
मुंबई:
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा खुलासा हुआ है. बीते 108 जून को एक समारोह में विषाक्त भोजन खाने के बाद हुई 5 लोगों की हत्या के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. उसके ऊपर आरोप लगा है उसने दुश्मनी में खाने में कीटनाशक मिला दिया था. महिला का नाम प्रज्ञा सुरवसे है जिसने कबूला है कि उसने खाने में कीटनाशक मिला दिया था. पुलिस के मुताबिक प्रज्ञा को उसके रिश्तेदार 'काली' कहकर चिढ़ाते थे जिससे वह बहुत नाराज रहती थी.
महाराष्ट्र में आज से प्लास्टिक बैन, पकड़े जाने पर 25 हजार तक के जुर्माने का प्रावधान
खीजकर उसने सभी एक साथ मारने की योजना बना डाली. 18 जून को महाड गांव में सुभाष माने के नये घर का गृह प्रवेश का कार्यक्रम था. प्रज्ञा भी उसमे शामिल होने आयी थी. पुलिस के मुताबिक सभी रिश्तेदारों को एक साथ देख उसने सांप मारने वाले जहर को खाने में मिला दिया. उस दिन भोज में तकरीबन 120 लोगों ने खाना खाया था.
मामा ने ली दो मासूमों की जान
घर पर जाने के बाद कुछ लोगों को उल्टियां शुरू हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने अलग-अलग घरों से उठाकर तकरीबन 80 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया. लेकिन 5 लोगों की की मौत हो गई. जिनमें 4 छोटे बच्चे शामिल हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं