विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2017

उत्तर प्रदेश : 10 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि चंदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर केली सकलडीहा तिराहे पर वाहन चेकिंग शुरू की थी. 

उत्तर प्रदेश : 10 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
  • पुलिस ने तस्कर के पास से 105 ग्राम हेरोइन बरामद की
  • गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
  • बरामद हेरोइन की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंदौली: चंदौली के कोतवाली थाना क्षेत्र से पुलिस ने 105 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से इसके अलावा 3600 रुपये भी बरामद किया गया. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि चंदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार चतुर्वेदी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर केली सकलडीहा तिराहे पर वाहन चेकिंग शुरू की. 

यह भी पढ़ें : गुजरात में कोस्टगार्ड ने 3500 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी

VIDEO: गुजरात में कोस्टगार्ड ने 3500 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी 

105 ग्राम हेरोइन बरामद
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक हेरोइन तस्कर इरशाद खान पुत्र इसराइल खान को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके पास के 105 ग्राम हेरोइन और 3600 रुपये नगद बरामद किए. उन्होंने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com