विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

यूपी के मैनपुरी में देवर की हत्या के आरोप में भाभी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया, "बीती 15 मई की रात किशनी थाना क्षेत्र के रायहार पुल के पास नगला जंगी निवासी जयवीर सिंह की सरिया से गोदकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के खुलासे के लिए किशनी थाना पुलिस और स्वाट टीम को लगाया गया था.'' 

यूपी के मैनपुरी में देवर की हत्या के आरोप में भाभी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
मैनपुरी: यूपी में चुनाव हो गए और सरकार बदल गई लेकिन अपराधों पर कोई लगाम नहीं लग पाया है. लोगों की सोच में कोई बदलाव नहीं आ रहा है. उत्तर प्रदेश के मौनपुरी जिले के किशनी थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने बीते दो माह पूर्व किशनी में हुई युवक की हत्या का खुलासा किया है. पुलिस ने मृतक की भाभी सहित एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस दो अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है.  पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया, "बीती 15 मई की रात किशनी थाना क्षेत्र के रायहार पुल के पास नगला जंगी निवासी जयवीर सिंह की सरिया से गोदकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के खुलासे के लिए किशनी थाना पुलिस और स्वाट टीम को लगाया गया था.'' 

उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष किशनी शशिकांत सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए जयवीर की भाभी जसोदा देवी और पड़ोस में रहने वाले युवक मोना जाटव को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें : यूपी के आगरा में सिपाही को सड़क पर दो बाइक सवारों ने गोली मारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया, " जयवीर की हत्या उसकी भाभी जशोदा ने अपने ननदोई व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर की है. पुलिस ने जशोदा व अन्य अभियुक्त अनूपपुर निवासी मोना जाटव को गिरफ्तार कर लिया. फरार दो अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है. जशोदा ने अपने ही देवर की हत्या महज जमीन के लालच में करा दी थी."
VIDEO : यूपी में सरकार बदली लेकिन...

पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 5,000 रुपये से पुरस्कृत किया है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com