विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2022

आवारा कुत्ते ने बार-बार भौंका तो कानपुर के 'जैकी' ने ईंट से मार डाला

वीडियो क्लिप में जैकी नामक व्यक्ति आवारा कुत्ते के पास जाता हुआ और उसके सिर पर ईंट फेंकते हुए दिखाई दे रहा है. जिस दुकान के सामने यह वारदात हुई, उसके मालिक धर्मेंद्र ने घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है.

वीडियो में पूरी घटना दिख रही है.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आवारा कुत्ते के लगातार भौंकने से नाराज एक व्यक्ति ने डॉग को ईंट से मार डाला. यह घटना इलाके के एक सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी आवारा कुत्ते को मारते दिख रहा है.

वीडियो क्लिप में जैकी नामक व्यक्ति आवारा कुत्ते के पास जाता हुआ और उसके सिर पर ईंट फेंकते हुए दिखाई दे रहा है. जिस दुकान के सामने यह वारदात हुई, उसके मालिक धर्मेंद्र ने घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. 

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जैकी का लगाने के लिए काफी मशक्कत की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया. जैकी ने पुलिस को बताया कि वह आवारा कुत्ते के लगातार भौंकने से परेशान था, इसलिए उसने स्ट्रीट डॉग को मारने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : 137 साल के इतिहास में छठी बार वोटिंग आज, खड़गे और थरूर के बीच मुकाबला, जानें 10 बातें

यह वीडियो भी देखें : खबरों की खबर: गोपाल इटालिया विवाद और गुजरात में एक बार फिर 'पटेल' कार्ड

>

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Video Clip Of Kanpur, Street Dog Killed By Man, CCTV Footage Of Dog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com