विज्ञापन
This Article is From May 19, 2020

उत्तर प्रदेश : पहले लहराई राइफलें, एक-दूसरे को दी गई चुनौती, फिर ग्राम प्रधान के पति और बेटे पर चली गोलियां

UP Crime: संभल के पुलिस अधीक्षक एसपी यमुना प्रसाद का कहना है कि उन्होंने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश हो रही है. 

उत्तर प्रदेश के संभल में सपा नेता की गोली मारकर हत्या
  • यूपी के संभल में समाजवादी पार्टी के नेता और उसके बेटे की हत्या
  • सड़क बनाने को लेकर हुए विवाद में दिनदहाड़े मारी गोली
  • अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं, आरोपियों की तलाश में पुलिस
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले में एक सपा नेता और उसके बेटे की दिनदहाड़ गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. इस घटना का एक हैरान कर देने वाला वीडियो भी आया है, जिसमें दो शख्स करीब से पिता-पुत्र को राइफल से गोली मारते हुए दिखाई पड़ रहे हैं. गांव में मनरेगा योजना के तहत चक रोड बनाई जा रही है. जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने पिता-पुत्र को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तार नहीं हो सकी है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

सपा नेता छोटे लाल दिवाकर और उनका पुत्र सुनील सड़क के काम का निरीक्षण कर गए थे. इस सड़क के काम को लेकर उनका दोनों आरोपियों से उनका विवाद हो गया. दोनों आरोपी छोटेलाल को धमकाने के लिए राइफलें लेकर वहां पहुंच गए थे. उनमें से एक व्यक्ति क्षेत्र का दबंग बताया जा रहा है. उसकी पहचान सतविंदर के रूप में हुई. 

करीब ढाई मिनट के इस वीडियो में दो शख्स हाथ में राइफल लिए दिखाई पड़ रहे हैं. वहीं, वीडियो में एक व्यक्ति 'गोली चला' कहते हुए सनाई दे रहा है. वहां, मौजूद कुछ अन्य लोग हथियारबंद दोनों लोगों को समझाने का प्रयास करते हैं. जिसके बाद वे दोनों कुछ दूर वापस जाते हैं और फिर राइफल से निशाना लगाकर पिता-पुत्र पर गोली चला देते हैं. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.  

सपा नेता की पत्नी गांव में प्रधान हैं. पिता-पुत्र की हत्या करने वाले दोनों आरोपी इस बात से नाराज थे कि मनरेगा के तहत बन रही सड़क उनके खेतों से होकर गुजर रही थी. इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद और कहासुनी हुई थी. 

इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने कहा कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी. संभल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी यमुना प्रसाद ने कहा, "गोली चलाने वालों में एक ही पहचान इलाके के दबंग के रूप में हुई. हमने कुछ लोगों को पकड़ा है. उनसे पूछताछ की जा रही है. हमें उम्मीद है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी.

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फिरोज़ खान ने कहा कि छोटे लाल दिवाकर को 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा का  उम्मीदवार घोषित किया गया था. हालांकि, यह सीट गठबंधन में सहयोगी दल के खाते में जाने वह चुनाव नहीं लड़ पाए थे. सपा नेता ने दिवाकर की हत्या के लिए इलाके के स्थानीय गुंडों को जिम्मेदार ठहराया है.

बंदायू से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपने ट्वीट में लिखा- "सम्भल में दलित समाज के नेता एवं चंदौसी से पूर्व सपा विधानसभा प्रत्याशी छोटे लाल दिवाकर एवं उनके पुत्र की हत्या अत्यंत दुखद! परिजनों के प्रति संवेदना! सत्ता संरक्षित अपराधियों के आगे नतमस्तक यूपी पुलिस में अब कोई सुरक्षित नहीं! हत्यारों को तुरंत गिरफ़्तार कर हो न्याय!

वीडियो: महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश में दो साधुओं की हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Samajwadi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com