विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2017

यूपी के कानपुर में नाले में मिला युवक का शव, मची अफरा-तफरी

पुलिस के मुताबिक, राहुल की पत्नी छोटे भाई के साथ कुछ माह पूर्व मायके चली गई थी, जिसके बाद राहुल अवसाद ग्रस्त रहने लगा था

यूपी के कानपुर में नाले में मिला युवक का शव, मची अफरा-तफरी
प्रतीकात्मक फोटो
कानपुर: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी के कैंट थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है. 

पढ़ें- कोचिंग छोड़ने पर शिक्षक ने घर जाकर छात्र और उसके घरवालों को पीटा

कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत छबीले पुरवा नाले में मिले शव की पहचान छबीले पुरवा के राहुल के रूप में की गई. रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. आनन फानन में पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

वीडियो- गोरखपुर में बच्चों की मौत पर सियासत गर्म


पुलिस के मुताबिक, राहुल की पत्नी छोटे भाई के साथ कुछ माह पूर्व मायके चली गई थी, जिसके बाद राहुल अवसाद ग्रस्त रहने लगा था. पुलिस का कहना है कि राहुल शराब का आदी हो गया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com