दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पंजाब (Punjab) के फरीदकोट के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर यह दावा किया है कि ये लोग कश्मीरी एक्टिविस्ट (Kashmiri activist) सुशील पंडित (Sushil Pandit) की हत्या करने आए थे. इस काम के लिए उन्हें पंजाब के गैंगस्टर ने 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी. पुलिस ने दोनों आरोपी सुखविंदर सिंह और लखन को पकड़ लिया है. दोनों पंजाब के फरीदकोट के कोटकापुरा गांव के रहने वाले हैं.
इन दोनों पर आरोप है कि इनको 20 लाख रुपये में एक कश्मीरी एक्टिविस्ट को मारने की सुपारी दी गई थी. दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी इंगित सिंह ने बताया कि ये सुशील पंडित को मारने आए थे. इसके लिए इन्हें 10-10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी.
पुलिस के मुताबिक इन्हें फरीदकोट जेल में बंद गैंगस्टर प्रिंस ने दिल्ली भेजा था. प्रिंस को यह काम दुबई और पाकिस्तान में बैठे दो लोगों ने सौंपा था. ये लोग आपस में सिग्नल एप के जरिए बात करते थे. प्रिंस और लखन आपस में दोस्त हैं. इन्हें तब पकड़ा गया जब ये दक्षिणी दिल्ली में कुछ दिन रहने के लिए किराये का मकान तलाश रहे थे. पुलिस के मुताबिक इनके पास से दो पाकिस्तान मेड पिस्टल और दो देशी कट्टे बरामद हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं