पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है.
पटना:
बिहार के आरा ज़िले के गड़हनी थाना क्षेत्र में दो पत्रकारों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि पत्रकार नवीन निश्चल और उनके सहयोगी विजय सिंह बाइक से जा रहे थे तभी गांव के पूर्व मुखिया और उसके बेटे ने अपनी स्कॉर्पियो उनके ऊपर चढ़ा दी. मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. हादसे के बाद उग्र स्थानीय लोगों ने आरोपी की स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया.
गौरी लंकेश ही नहीं, आवाज बुलंद करने के बदले इन 12 पत्रकारों ने भी गंवाई जान
इस मामले में पूर्व मुखिया को एसआईटी ने गिरफ्तार किया. हालांकि फरार बेटे की तलाश में छापेमारी जारी है. ये जानकारी आईजी एनएच खान ने दी है. वहीं पटना से फोरेंसिक की टीम को घटनास्थाल पर भेजा गया है. आईजी ने कहा है कि मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा.
वीडियोे : आरा में पत्रकारों की हत्या के बाद आगजनी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं