विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2018

दिल्ली पुलिस के एएसआई से सात लाख रुपये ठगे, पैसे मांगने पर पीटा

सहायक सब-इंस्पेक्टर से रिश्तेदारों की सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर जालसाज ने 7.20 लाख रुपये ठग लिए

दिल्ली पुलिस के एएसआई से सात लाख रुपये ठगे, पैसे मांगने पर पीटा
प्रतीकात्मक फोटो.
  • शाहदरा थाने में तैनात ओमवीर सिंह ने मामला दर्ज कराया
  • मथुरा के नौहझील क्षेत्र के जरैलिया गांव के निवासी हैं एएसआई
  • बाजना निवासी होशियार सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) से रिश्तेदारों की सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर जालसाज ने 7.20 लाख रुपये ठग लिए. एएसआई ने आरोप लगाया कि रुपये वापस मांगने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई.

मांट क्षेत्र के पुलिस उप अधीक्षक जगवीर सिंह चौहान ने बताया कि दिल्ली के शाहदरा थाने में तैनात मथुरा के नौहझील क्षेत्र के जरैलिया गांव निवासी ओमवीर सिंह ने बाजना निवासी होशियार सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है कि उसने तीन वर्ष पूर्व चार युवकों की सेना में नौकरी लगाने के नाम पर उनसे सात लाख 20 हजार रुपये लिए थे. उसने अब तक कोई राशि वापस नहीं की. रुपये मांगने पर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी.

VIDEO : हमलावर गनर ने गुनाह कबूला

उन्होंने बताया, ‘‘यह घटना 16 अक्टूबर की बताई गई है. पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत के साथ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी आदि के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा जांच प्रारम्भ कर दी है.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com