फाइल फोटो
- डिवाइडर से टकराने से हुई घटना
- पुलिस ने घायलों को कराया पास के अस्पताल में भर्ती
- घटना के बाद मची अफरा-तफरी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भोपाल:
भोपाल के पास गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना भोपाल इंदौर मार्ग पर सौंडा गांव के पास हुई. पुलिस के अनुसार सभी लोग एक स्विफ्ट कार में सवार थे. कार की स्पीड ज्यादा होने की वजह से वह कार पर नियंत्रण नहीं रख पाए और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में ट्रक की चपेट में आने से दो बेघर लोगों की मौत
पुलिस ने मृतक युवकों की पहचान यश, हर्ष और कुणाल के रूप में की है जबकि कार्तिक और कुशाग्र को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि कार सवार सभी युवक भोपाल से इंदौर जा रहे थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पीड़ित परिवार को इस घटना की सूचना दे दी गई है. घटना के बाद गांव के लोगों ने पुलिस को फोन कर दुर्घटना की सूचना दी थी.
VIDEO: एनएच 24 पर हुआ भीषण सड़क हादसा
इसके बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं