विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2017

यह हैं वह चार बड़े मामले जिनमें पलभर के गुस्से ने ली सामने वाले की जान  

कहीं रोटी के लिए तो कहीं गाली देने की वजह से कर दी गई हत्या

यह हैं वह चार बड़े मामले जिनमें पलभर के गुस्से ने ली सामने वाले की जान  
प्रतीकात्मक चित्र
  • रोड रेज और मामलू कहासुनी में भी हुई हत्याएं
  • लोगों का गुस्सा है इसकी सबसे बड़ी वजह
  • ऐसे हालात से बचने के लिए अपने गुस्से पर रखें कंट्रोल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: मामूली सी बात पर किसी की हत्या करना दिल्ली में अब आम हो चला है. बीते कुछ वर्षों में ऐसे मामलें बढ़ें हैं जिनमें सड़क से लेकर घर तक में हुई छोटी-छोटी बात पर सामने वाले की हत्या कर दी गई हो. चाहे बात रोड रेज की हो या फिर घरेलू विवाद की, सामने वाले को कुछ कुछ क्षण के गुस्से की वजह से ही अपनी जान गवानी पड़ी है. राजधानी दिल्ली में इस साल भी ऐसे मामले हुए जिन्होंने खासी सुर्खियां बटोरी. हालांकि इन सभी मामलों में बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, लेकिन अगर आरोपियों ने अपने क्षणिक गुस्से पर समय रहते काबू पाया होता तो सामने वाली जान नहीं जाती.आइये जानते हैं इस साल के ऐसे ही चार बड़े मामले..

यह भी पढ़ें: पुरानी रंजिश को लेकर गणेश मंदिर में पुजारी पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

रोटी के लिए गर्भवती पत्नी की हत्या
रोटी के आकार को लेकर हुए झगड़े में आरोपी ने महिला की हत्या कर दी. घटना 24 जुलाई 2017 को दिल्ली के जहांगीरपुरी में  हुई. पुलिस ने मृतक महिला की पहचान सिमरन के रूप में की है. आरोपी ने युवक
महिला का पति है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए की क्योंकि वह गोल रोटी नहीं बना पा रही थी. घटना से कुछ मिनट पहले सिमरन और उसके पति में
रोटी को लेकर बहस शुरू हुई. इसके बाद ही आरोपी ने सिमरन का गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार मृतक महिला गर्भवती थी.

सार्वजनिक स्थान पर स्मोकिंग करने से रोकने पर हत्या
सार्वजनिक स्थान पर स्मोकिंग करने से रोकने पर एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना 20 सितंबर 2017 को दक्षिणी दिल्ली के एम्स के पास हुई. घटना के समय गुरप्रीत अपने एक दोस्त के साथ डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाने के लिए एम्स के पास गया था. इसी दौरान आरोपी युवक उससे बात करने उसके पास आया. इसके बाद गुरप्रीत ने जब उसे कहा कि वह कुछ देर बाद उससे बात करेगा. तब आरोपी ने उसके मुंह पर सिगरेट का धूआं फेंक दिया.गुरप्रीत द्वारा विरोध करने पर आरोपी और उसके बीच नोकझोंक हुई. फिर गुरप्रीत वहां से अपने दोस्त के साथ चला गया. लेकिन आरोपी ने उसे मचा चखाने के लिए उसका पीछा किया और बाद मे उसे अपनी कार से टक्कर मार दी. घटना में गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई.

यह  भी पढ़ें: पैसे नहीं देने पर नौकरानी ने बुजुर्ग महिला को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

बस में चाकु से गोदकर हत्या
मामूली कहासुनी पर स्कूल में पढ़ने वाले कुछ नाबालिग युवकों ने एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. घटना 24 नवंबर 2017 की है. पुलिस के अनुसार आरोपियों और मृतक युवक में घटना से पहले बस में सीट देने को लेकर कहासुनी हुई थी. इसी के बाद आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया.पुलिस के अनुसार सभी आरोपी नाबालिग है. पुलिस ने बाद में सभी आरोपियों को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है.

गाली देने पर सासू की हत्या
गाली देने की वजह से 29 वर्षीय बहू ने की थी 62 वर्षीय सास की हत्या. घटना ​28 सितंबर 2017 को कंझावला इलाके में हुई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी कंचन को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार मृतक स्वर्णा कपूर ने घटना वाले दिन अपनी बहू को पानी देर से देने की वजह से गाली दी थी.

VIDEO: अपराध के मामले में यूपी भी आगे


इसी बात पर आरोपी महिला ने बुजुर्ग महिला पर लकड़ी के डंडे से हमलाकर दिया. घटना के बाद आरोपी ने महिला को तेल छिडकर जलाने की भी कोशिश की. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com