विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2017

वैशाली में बच्चों के सामने नकाबपोश ने की उनकी मां की जघन्य हत्या

सोती हुई महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, हत्या का कारण फिलहाल अज्ञात

वैशाली में बच्चों के सामने नकाबपोश ने की उनकी मां की जघन्य हत्या
प्रतीकात्मक फोटो.
पटना: बिहार के वैशाली में दो नाबालिग बच्चों के सामने ही हत्यारे ने उनकी मां की चाकुओं से गोद गोदकर हत्या कर दी. अपराधी चेहरे पर नकाब लगाकर घर में घुसा. उसने सोई हुई महिला पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए. जब तक बच्चे शोर मचाते तब तक अपराधी फरार हो गया.

वैशाली जिले के लालगंज पोझिया गांव में यह वारदात हुई. घर में दो छोटे बच्चों के साथ अकेली रहने वाली प्रमिला देवी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई. नकाबपोश हत्यारे ने चाकू से कई वार किए जिससे प्रमिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई.

VIDEO : मां और बहन की हत्या

घटना की जानकारी गांव वालों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करने में जुटी है. बच्चों ने पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया. पुलिस बच्चों के बताए गए हुलिए के आधार पर हत्यारे की तलाश में जुट गई है. बताया जाता है कि मृतक प्रमिला देवी के पति कोलकाता में काम करते हैं. पुलिस बता रही है कि बच्चों के बयान पर जांच की जा रही है. हत्या किस कारण से की गई अभी यह स्पष्ट नहीं है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com