प्रतीकात्मक तस्वीर.
जम्मू:
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 16 वर्षीय छात्रा से बलात्कार के आरोप में एक सरकारी स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोशिशें जारी हैं. किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अबरार चौधरी ने बताया कि पद्देर के लियोंडी गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक सुरिंदर कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश : शाहजहांपुर में कोचिंग से आ रही नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, बनाया वीडियो
उन्होंने बताया कि पुलिस नाबालिग पीड़िता और आरोपी की शादी की कथित कोशिश कर मामले को रफा-दफा करने में स्थानीय पंचायत के कुछ प्रभावशाली लोगों और पूर्व सरपंच की भूमिका की जांच कर रही है.
VIDEO : बलिया में पुलिस कांस्टेबल और ग्राम प्रधान पर नाबालिग लड़की से गैंगरेप का आरोप
एसएसपी चौधरी ने बताया कि उस होटल और गेस्ट हाउस के प्रबधंन से भी पूछताछ की जा रही है, जहां शिक्षक और उसके दोस्त ने नाबालिग से कई दिन तक कथित तौर पर दुष्कर्म किया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं