विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2018

परीक्षा में फेल होने के बाद छात्रा ने किया सुसाइड, परिजनों ने लगाया स्कूल प्रशासन पर जानबूझकर फेल करने का आरोप 

घटना के बारे में पता चलते ही छात्रा के पिता ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परीक्षा में फेल होने के बाद छात्रा ने किया सुसाइड, परिजनों ने लगाया स्कूल प्रशासन पर जानबूझकर फेल करने का आरोप 
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: दिल्ली के मयूर विहार फेस वन के निजी स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया. पुलिस के अनुसार छात्रा ने परीक्षा में फेल होने की वजह से यह कदम उठाया है. पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही इसकी जांच शुरू कर दी है. 15वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया है. घटना के बारे में पता चलते ही छात्रा के पिता ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पीड़ित परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर छात्रा को जानबूझकर फेल करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.  

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश : युवती ने आत्महत्या की, परिवार ने मंत्री के बेटे पर लगाया आरोप

छात्रा की आत्महत्या के बाद पीड़ित अभिभावकों ने स्कूल के अध्यापकों पर जानबूझकर उनकी बेटी को फेल करने का आरो लगाया है. परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने कुछ दिन पहले ही स्कूल के दो अध्यापकों द्वारा उसे तंग करने के बारे में बताया था. उसने बताया था कि उसे दोनों अध्यापक जानबूझकर फेल करने की धमकी दे रहे हैं. पीड़ित परिवार ने दोनों अध्यापकों और स्कूल के प्रिंसिप्ल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

VIDEO: व्यापारी ने की आत्महत्या.


वहीं अस्पताल के डाक्टर की मानें तो पंद्रह साल की बच्ची को उसके भाई और पिता बेहोशी की हालत में लाया गया था,  जिसकी जांच करने पर पता चला की उसकी मौत पहले ही हो चुकी है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com