विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2017

दूसरे लड़कों से बात करना नहीं था पसंद तो छात्र ने लड़की की गला घोटकर कर दी हत्या

आरोपी सार्थक कपूर (18) नहीं चाहता था कि उसकी दोस्त अपने अन्य दोस्तों से बातचीत करे.

दूसरे लड़कों से बात करना नहीं था पसंद तो छात्र ने लड़की की गला घोटकर कर दी हत्या
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक पार्क में 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की उसके दोस्त ने कथित तौर पर गला दबा कर हत्या कर दी क्योंकि उसका दोस्त नहीं चाहता था कि वह अन्य लड़कों से बात करे. पुलिस ने आज यह जानकारी दी. यह घटना बुधवार की है. आरोपी सार्थक कपूर (18) नहीं चाहता था कि उसकी दोस्त अपने अन्य दोस्तों से बातचीत करे. पुलिस ने बताया कि आरोपी प्राय: लड़की के स्कूल जाता था और वहां उसके दोस्तों से झगड़ा करता था.

पढें,  चीनी छात्र की हत्या के आरोप में 21 वर्षीय अमेरिकी व्यक्ति को आजीवन कारावास

उन्होंने बताया कि लड़की (17) पढ़ाई में काफी अच्छी थी और उसने 10वीं कक्षा में 10 सीजीपीए हासिल किया था. आरोपी स्कूल में लड़की का सीनियर था. वह इस साल यहां से पास हो गया था. पुलिस ने बताया कि कपूर ने रोहिणी के सेक्टर-17 से लड़की को कोचिंग से अपने साथ ले आया क्योंकि वह उससे बात करना चाहता था. उन्होंने बताया कि कपूर लड़की को एक हाउसिंग सोसाइटी के गली में ले गया जहां उन दोनों के बीच कुछ बातों को लेकर झगड़ा हुआ. इसके बाद आरोपी ने लड़की का गला दबा दिया. बाद में आरोपी घबराकर वहां से अपने घर चला गया.
Video : डायन बताकर महिला की हत्या
पुलिस ने बताया कि शुरुआत में आरोपी ने हत्या से इनकार किया लेकिन बाद में उसने लड़की की हत्या की बात कबूल कर ली. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी रोहिणी में एक संस्थान से बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) की पढ़ाई कर रहा है.

इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com