विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2017

गुड़गांव में सेक्स रेकैट का भांडाफोड़, 10 महिलाएं गिरफ्तार

स्पा की आड़ में चलाया जा रहा था सेक्स रेकैट, तीन मॉलों में स्थित स्पा केंद्रों पर छापेमारी की गई

गुड़गांव में सेक्स रेकैट का भांडाफोड़, 10 महिलाएं गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
  • देह व्यापार में कथित तौर पर शामिल 11 आरोपी गिरफ्तार
  • सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया
  • पुलिस की तीन टीमों ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुड़गांव: गुड़गांव पुलिस ने स्पा की आड़ में चलाए जा रहे एक सेक्स रेकैट का भांडाफोड़ किया है और विभिन्न स्पा केंद्रों से 10 महिलाओं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

गुड़गांव पुलिस के जनसपंर्क अधिकारी मनीष सहगल ने कहा कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की तीन टीमों ने तीन मॉलों में स्थित स्पा केंद्रों पर छापेमारी की और देह व्यापार में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया.

गुड़गांव के डीएलएफ फेज एक, फेज दो, और सेक्टर 29 थानों में सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की तहकीकात जारी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com