विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2018

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 25 साल के सुरक्षा गार्ड ने 63 वर्षीय विधवा से किया रेप

आरोपी की पहचान निजी सुरक्षा गार्ड संजय ठाकुर (25) के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 25 साल के सुरक्षा गार्ड ने 63 वर्षीय विधवा से किया रेप
प्रतीकात्मक फोटो.
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कथित तौर पर एक पड़ोसी ने 63 वर्षीय विधवा को अपनी हवस का शिकार बना डाला. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले केवड़ा बाड़ी इलाके में गुरुवार रात की है. आरोपी की पहचान निजी सुरक्षा गार्ड संजय ठाकुर (25) के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें : केरल : 90 साल की कैंसर पीड़िता से चाकू की नोक पर बलात्कार

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार, आरोपी पीड़िता के घर में उस समय घुसा जब वह सो रही थी तथा उसने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया. अधिकारी ने बताया कि महिला की चीखें सुनकर आरोपी की पत्नी वहां पहुंची और उसने अपने पति को पीटा तथा उसे घर से बाहर निकाल दिया.

VIDEO : ट्रेन में विधवा से गैंगरेप


अधिकारी ने बताया कि अगले दिन पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com