विज्ञापन
This Article is From May 21, 2017

सहारनपुर : युवक ने अपने छोटे भाई को फावड़े से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने स्वयं हत्या का मामला दर्ज कराया था, घटना के 28 घंटे के भीतर ही पुलिस ने परदाफाश किया

सहारनपुर : युवक ने अपने छोटे भाई को फावड़े से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रिश्तों का कत्ल करते हुए एक युवक ने अपने छोटे भाई को फावड़े से काट डाला. पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद दुबे ने शुक्रवार को बताया कि सहारनपुर में थाना फतेहपुर के अन्तर्गत ग्राम दतोली मुगल में 19 मई को एक युवक का शव सड़क किनारे मिला था. उसकी शिनाख्त अजीत उर्फ चुन्नू (30) के रूप में हुई. मृतक के भाई अमित उर्फ मोनू ने थाने में अपने भाई की हत्या के लिए अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया.

दुबे ने बताया कि घटना के 28 घंटे के भीतर ही इसका परदाफाश करते हुए मृतक के भाई अमित उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया गया.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com