विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2017

दिल्ली : नाबालिग से कथित तौर से रेप, आरोपियों की धरपकड़ के लिए बनाई गई स्पेशल टीमें

लड़की ने आरोपियों को अपने दोस्त की पिटाई करने से रोका तो उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया, आरोपी लड़की का मोबाइल फोन छीनकर ले गए

दिल्ली : नाबालिग से कथित तौर से रेप, आरोपियों की धरपकड़ के लिए बनाई गई स्पेशल टीमें
दिल्ली : नाबालिग से कथित तौर से रेप, आरोपियों की धरपकड़ के लिए बनाई गई स्पेशल टीमें (प्रतीकात्मक फोटो)
नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग में कल तीन लोगों ने एक पार्क में कथित तौर पर 16 साल की लड़की के साथ बलात्कार किया. यह घटना उस दिन घटी जब निर्भया कांड की पांचवीं बरसी मनाई जा रही थी.

पुलिस ने बताया कि घरेलू सहायिका का काम करने वाली लड़की अपने एक दोस्त के साथ हैदरपुर झुग्गी बस्ती के पास एक पार्क में बैठी थी तभी तीन लोग आए और लड़की के साथ बैठे लड़के से मारपीट करने लगे.

VIDEO : सुरक्षित नहीं महिलाएं


पुलिस के मुताबिक जब लड़की ने आरोपियों को अपने दोस्त की पिटाई करने से रोका तो उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया. उन्होंने घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी भी लड़की को दी. तीनों लोग लड़की का मोबाइल फोन भी ले गए जो स्विच ऑफ आ रहा था.आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं.

(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com