रेप के बाद ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने के मामले में आरोपी मैकेनिक अरेस्ट (प्रतीकात्मक फोटो)
फरीदाबाद:
फरीदाबाद जिले के सराय ख्वाजा क्षेत्र में एक युवती के साथ बलात्कार करने और ब्लैकमेल करके उसका यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
पढ़ें- रेप पीड़िता ने खुद को आग लगाई, अस्पताल में मौत
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, युवती से मिली शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसके घर अक्सर बिजली का काम करने आने वाले एक मैकेनिक ने एक दिन घर में अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया और इस संबंध में किसी को बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी.
पढ़ें- यूपी में जेल से फरार बलात्कार और हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद युवती को ब्लैकमेल करके आरोपी उसका यौन शोषण करता रहा. युवती ने चार माह की गर्भवती होने के बाद इसके बारे में अपने परिवार को बताया.
वीडियो- स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रही नाबालिग लड़की से रेप...
महिला पुलिस ने इस संबंध में युवती से शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं