विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2018

युवक ने एक महिला से उसके बेटे के सामने किया बलात्कार

पंजाब के लुधियाना जिले में न्यू कुंदनपुरी में हुई वारदात, आरोपी महिला से उम्र में काफी छोटा

युवक ने एक महिला से उसके बेटे के सामने किया बलात्कार
प्रतीकात्मक फोटो.
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक शादीशुदा महिला से उसके नाबालिग बेटे के सामने कथित रूप से बलात्कार किया.

एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार आरोपी बुधवार की रात को न्यू कुंदनपुरी में दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया. उसने उसके साथ मारपीट की और फिर दो साल के उसके बेटे के सामने उससे बलात्कार किया. अधिकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी दोबारा यह वारदात करने पहुंचा तब उसने शोर मचा दिया. इस पर पड़ोसी पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग गया.

पड़ोसियों ने उसके पति को इस घटना की सूचना दी जो उस समय घर में नहीं था.आरोपी पीड़िता से उम्र में काफी छोटा है. अधिकारी के मुताबिक भादसं की विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब तक आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है, जबकि महिला ने दावा किया कि वह गुनाहगार को पहचान लेगी.
(इनपुट भाषा से)

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com