विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2017

बलिया : शौच के लिए गई नाबालिग लड़की से पुलिस कांस्टेबल ने की छेड़छाड़, सदमे से पिता की मौत

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक पुलिसकर्मी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की.

बलिया : शौच के लिए गई नाबालिग लड़की से पुलिस कांस्टेबल ने की छेड़छाड़, सदमे से पिता की मौत
प्रतीकात्मक चित्र
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक पुलिसकर्मी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की. पुलिस के अनुसार यह घटना रेवती थाना क्षेत्र की है. पीड़ित लड़की शुक्रवार की रात शौच के लिए गई हुई थी, तभी गोपाल नगर चौकी में तैनात सिपाही धर्म ने उसके साथ छेड़खानी की. पीड़ित के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो सिपाही वहां से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: बलिया : स्कूल गई छात्रा नहीं लौटी घर, रास्ते में दम तोड़ने तक चाकुओं से होता रहा वार

परिजनों का आरोप है कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बाद लड़की के पिता की सदमे से मौत हो गई. उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.

VIDEO : बलिया में छात्रा की हत्या
पुलिस ने आरोपी सिपाही को अरेस्ट कर लिया है और उसे सस्पेंड कर दिया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित के चाचा ने सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com