विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2018

मुजफ्फपुर में आभूषण कारोबारी की सरेआम गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बुधवार रात करीब आठ बजे बदमाशों ने की व्यवसायी की हत्या, कर्मचारी के साथ दुकान पर था कारोबारी

मुजफ्फपुर में आभूषण कारोबारी की सरेआम गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
रोहित की फाइल फोटो
  • दो बाइक से आए थे हत्यारे
  • दुकान पर कर्मचारी के साथ मौजूद थे रोहित
  • पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: बिहार के मुजफ्फपुर में एक आभूषण कारोबारी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए. घटना बुधवार रात करीब आठ बजे की है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के पास मौजूद चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि घटना को अंजाम देने आए चार बदमाश दो बाइक पर सवार थे. पुलिस ने मृतक व्यवसायी की पहचान रोहित कुमार के रूप में की है.

यह भी पढ़ें: बिहार के भोजपुर में मासूम की गला दबाकर हत्या, रेप की भी आशंका

पुलिस के अनुसार घटना के समय रोहित अपनी दुकान पर एक कर्मचारी के साथ बैठे हुए थे. इसी दौरान बदमाश दुकान पर आए और उन्हें गोली मार दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल रोहित को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले की जांच में जुटी पुलिस को घटना स्थल से कई अहम सबूत मिले हैं. जिनकी मदद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: RJD नेता हरेराम यादव की गोली मारकर हत्या, शव सड़क पर रखकर चक्का जाम

पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. गौरतलब है कि रोहित ने एक दिन पहले ही अपना 21वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था.

VIDEO: बिहार में आरजेडी नेता की हत्या


पुलिस फिलहाल आसपास के दुकान दारों से पूछताछ कर रही है. साथ ही पीड़ित परिजनों से भी संपर्क किया गया है. पुलिस इस मामले में आपसी रंजिश के कोण की भी जांच कर रही है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ornament Businessman Killed, Muzaffarpur Murder, बिहार में कारोबारी की हत्या
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com