- नोएडा सेक्टर 30 के डीपीएस स्कूल की है घटना
- स्कूल में कर्मचारी बसंती देवी की संदिग्ध अवस्था में हुई थी मौत
- मामले की जांच करते हुए पुलिस ने प्रिंसिपल समेत 3 को किया गिरफ्तार
नोएडा (Noida) के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (delhi Public School) की प्रधानाचार्या सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. नगर पुलिस अधीक्षक अंकुर गर्ग ने बताया कि 15 अगस्त को इस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सेक्टर 30 में स्थित डीपीएस स्कूल में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी बसंती देवी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी. इस मामले में उसके पति राकेश कुमार ने जनपद अदालत में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की याचिका दायर की थी.
उन्होंने बताया कि अदालत के आदेश पर बीती रात को सेक्टर 20 थाना पुलिस ने डीपीएस स्कूल की प्रधानाचार्या कामिनी भसीन, सुपरवाइजर प्रेम कुमार और गिरीश जैन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है.
एसपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने घटना के समय उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया इसलिए उसने अदालत में याचिका दायर की.
Video: उन्नाव रेप पीड़िता के पिता ने NDTV को बताया पूरा मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं