विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2018

हरियाणा के यमुनानगर में पति के रिश्तेदारों और तांत्रिक ने नवविवाहिता से किया गैंगरेप

हरियाणा के यमुनानगर में एक नवविवाहिता से उसके पति के रिश्तेदारों और एक तांत्रिक ने कथित तौर पर गैंगरेप किया.

हरियाणा के यमुनानगर में पति के रिश्तेदारों और तांत्रिक ने नवविवाहिता से किया गैंगरेप
प्रतीकात्मक तस्वीर.
कुरुक्षेत्र : हरियाणा के यमुनानगर में एक नवविवाहिता से उसके पति के रिश्तेदारों और एक तांत्रिक ने कथित तौर पर गैंगरेप किया. कुरुक्षेत्र में शनिवार को महिला के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक पीड़िता की शादी इस साल 12 सितंबर को यमुनानगर के निवासी से हुई थी. विवाह के तुरंत बाद उसके ससुरालवालों ने उसके पिता को बुलाया और कहा कि वह मानसिक रूप से बीमार है.

यह भी पढ़ें : हरियाणा के यमुनानगर में 14 साल की नाबालिग को घर से अगवा कर गैंगरेप

शिकायत के अनुसार जब पिता उसके घर पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में मिली. होश आने पर उसने सारी घटना के बारे में बताया. पिता ने शिकायत में आरोप लगाया है, 'उसने हमें बताया कि विवाह के पहले दिन परिवारवालों ने घर पर एक तांत्रिक को बुलाया था. कुछ नशीला पदार्थ दिए जाने के बाद उसके पति के बडे़ भाई और पति के एक अन्य रिश्तेदार ने उससे रेप किया.' तीन दिनों तक तांत्रिक कुछ-कुछ अनुष्ठान करता रहा और इस दौरान उसके साथ कई बार रेप किया गया.

यह भी पढ़ें : यमुनानगर : सरकारी अस्पताल में मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से बलात्कार

पिता ने कहा कि उसकी बेटी की सास और परिवार के अन्य लोग भी इस साजिश में शामिल थे. प्राथमिकी के मुताबिक, रेप के बाद सबूत मिटाने के लिए महिला के कपड़े वगैरह जला दिए गए. थाना प्रभारी सत्या देवी ने बताया कि जीरो प्राथमिकी दर्ज की गई और मामले को आगे की जांच के लिए यमुनानगर थाने भेज दिया गया.

(इनपुट : भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com