प्रतीकात्मक तस्वीर.
मथुरा:
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने नेटबैंकिंग के माध्यम से लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है. इस गिरोह के तीन सदस्य पकड़े गए हैं और उनसे कुल एक लाख 62 हजार 700 रुपये की नकदी एवं एक कार बरामद की गई है.
यह भी पढ़ें : 'NCR में हर 10 मिनट में होता है एक साइबर अपराध'
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने बताया, 'हरियाणा के पलवल जनपद निवासी चंद्रवीर, धर्मवीर सिंह और अलीगढ़ के रेशम पाल ने कौशलेंद्र नामक व्यक्ति को नेटबैंकिंग के जरिये लाखों रुपये का चूना लगा दिया था. इसके कारण वह उनकी तलाश में था.' उन्होंने बताया, 'उसे जैसे ही पता चला कि ये लोग आज एक कार में मोटी रकम लेकर किसी और फिराक में कोसीकलां की ओर जा रहे हैं, तो उसने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने चेकिंग कर कार को पकड़ लिया'.
VIDEO : साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके जानें
वादी कौशलेंद्र इस मामले में पहले ही भादंवि की धारा 406/120 व आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मुकदमा कायम करा चुका है. एसएसपी ने बताया, 'तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया'.
(इनपुट : भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं