विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2017

रागिनी हत्याकांड में प्रधान समेत 2 ने किया समर्पण

न्यायालय ने दोनों हत्यारोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बजहां गांव निवासी जितेंद्र दुबे की बेटी रागिनी (17) की स्कूल जाते वक्त मंगलवार को हत्या कर दी गई थी.

रागिनी हत्याकांड में प्रधान समेत 2 ने किया समर्पण
प्रतीकामत्मक फोटो
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुए रागिनी हत्याकांड के सिलसिले में दो और आरोपियों- ग्राम प्रधान और उसके भतीजे ने भी शुक्रवार को सीजेएम की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. न्यायालय ने दोनों हत्यारोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बजहां गांव निवासी जितेंद्र दुबे की बेटी रागिनी (17) की स्कूल जाते वक्त मंगलवार को हत्या कर दी गई थी. जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने बजहां के प्रधान कृपाशंकर तिवारी, उसके पुत्र प्रिंस तिवारी, भतीजा सोनू तिवारी व नीरज तिवारी और राजू यादव के खिलाफ धारा 147, 148, 302, 354 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को ही मुख्य आरोपी प्रिंस और बुधवार को राजू यादव को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया था.  पुलिस का सारा ध्यान फरार चल रहे प्रधान समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर था, लेकिन पुलिस को चकमा देते हुए तीसरे आरोपी नीरज तिवारी ने गुरुवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था. मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट अमित मालवीय की अदालत ने उसकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए उसे जेल भेज दिया था. वहीं शुक्रवार को रागिनी की हत्या के आरोपी प्रधान कृपाशंकर तिवारी और उसके भतीजे सोनू तिवारी ने समर्पण कर दिया। अदालर्त ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

पढ़ें- 30 साल पहले 370 रुपये की लूट हुई, अब मिली 5 बरस की सजा


वीडियो- ग्राउंड रिपोर्ट में यूपी चुनावों में बेरोजगारी का मुद्दा


इनपुट : आईएनएस 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com