विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2018

मुंबई : कॉलेज की छात्रा के सामने अश्लील हरकत करने पर रेलवे गार्ड गिरफ्तार

शहर से लगे नवी मुंबई इलाके में घंसोली रेलवे स्टेशन पर एक कॉलेज छात्रा के सामने कथित रूप से अश्लील हरकत करने पर रेलवे के 41 साल के एक गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया.

मुंबई : कॉलेज की छात्रा के सामने अश्लील हरकत करने पर रेलवे गार्ड गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
मुंबई: शहर से लगे नवी मुंबई इलाके में घंसोली रेलवे स्टेशन पर एक कॉलेज छात्रा के सामने कथित रूप से अश्लील हरकत करने पर रेलवे के 41 साल के एक गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया.

जीआरपी मुंबई के उपायुक्त समाधान पवार ने बताया कि आरोपी एके सिंह ने कल वाशी रेल पुलिस थाने में राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के सामने आत्मसमर्पण किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. घंसोली स्टेशन पर तैनात सिंह ने कथित रूप से मंगलवार को कॉलेज की छात्रा के सामने अश्लील हरकत की थी.

अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद गार्ड के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि आरोपी को बाद में मुंबई के भोइवाडा में अदालत में पेश किया गया जिसने उसे जमानत दे दी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com