दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने यूपी और बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जो पीएम शिशु विकास योजना नाम से दो फ़र्ज़ी वेबसाइटें बनाकर 15 हज़ार से ज्यादा गरीब परिवारों को ठग चुके हैं. डीसीपी साइबर सेल अनिमेष रॉय के मुताबिक नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के निदेशक की शिकायत पर केस दर्ज कर नीरज पांडे और सुरेंद्र यादव को पटना से और आदर्श यादव को अयोध्या से गिरफ्तार किया गया.
जांच में पता चला कि ये लोग फ़र्ज़ी वेबसाइट के जरिए गरीब परिवारों के बच्चों को हेल्थ इंश्योरेंस और शिक्षा में मदद करने के नाम पर उनका फ़र्ज़ी रजिस्ट्रेशन करते थे और हर परिवार से 250 रुपये लेते थे. ये लोगों को कई तरह की सरकारी फ़र्ज़ी स्कीमें भी बताते थे.
गैंग के लोगों ने पूरे भारत में अलग अलग राज्यों में स्टेट हेड ,डिस्ट्रिक्ट हेड और तहसील स्तर पर एजेंट बनाए थे. इनमें आरोपी नीरज पांडे ने बीसीए किया है जबकि आदर्श यादव ने एमबीए किया है. अब तक ये गैंग 15 हज़ार लोगों के साथ ठगी कर चुका है. पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि ऐसी फ़र्ज़ी वेबसाइट से बचें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं