मनचलों को ग्रामीणों ने दी सजा
- सरेआम छात्राओं को छेड़ रहे थे मनचले
- गांव वालों ने देखा तो कपड़े उतारकर दी सजा
- बिहार के नालंदा की है यह घटना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नालंदा:
बिहार के नालंदा जिले के सिलाव गांधी उच्च विद्यालय के छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करना दो युवकों को बहुत महंगा पड़ा. छात्राओं के शोर मचाने पर गांव वालों ने दोनों मनचलों को पकड़कर जमकर धुनाई की. इतना ही नहीं ग्रामीणों ने दोनों मनचलों के शरीर से कपड़े उतारे और उनके पीठ-सीने पर लड़की को छेड़ने का मुहर लगा दिया. दोनों के पीठ और सीने पर मोटे अक्षरो में लिख दिया गया कि मैं लड़की के साथ छेड़खानी करता हूं. इसके बाद गांव वालों ने दोनों के चेहरे पर कालिख लगाकर गांव के पूरे बाजार में घुमाया.
यह भी पढ़ें: बिहार: चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो लोगों को पीट-पीट कर मार डाला, एक की हालत गंभीर
आए दिन छेड़छाड़ के मामले की शिकायत गांव वालों को मिलती रहती थी. लेकिन इस मामले में गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी और खुद ही मनचलों को सजा देने की ठान ली. बाइकर्स गैंग का एक गिरोह हमेशा स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़खानी करता था. इसकी भनक पाकर लोग इकट्ठा हुए और गैंग के कुछ लोगों को पकड़ कर गांधी उच्च विद्यालय के छात्राओं से उनकी पहचान करवाई. जैसे ही छात्राओं ने इनकी पहचान बताई ग्रामीणों ने मनचलों को पीटना शुरू कर दिया. बताया जाता है कि सिलाव उच्च विद्यालय में छात्रा बोर्ड परीक्षा के लिए फॉर्म भरने के लिए जा रही थीं, तभी इन मनचलों ने छात्राओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें: अवैध शराब के धंधे की जानकारी देने वाली महिला को निर्वस्त्र करके पीटा, वीडियो बनाया
ग्रामीणों ने मनचलों को इस बार ऐसा सबक सिखाया, जिसे ये मनचले जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे. ग्रामीणों ने इन मनचलों की पिटाई करने के बाद उनके कपड़े उतरवा लिए और उनके सीने और पीठ पर छेड़छाड़ का मुहर लगा दिया. इस संबंध में ग्रामीणों ने कहा कि इन मनचलों को ऐसी सजा देना बहुत जरूरी था. उन्होंने यह भी कहा कि इस सजा से दूसरे मनचलों को भी सबक मिलेगी.
VIDEO: कर्ज ना चुकाने पर साहूकार ने दलित को बेरहमी से पीटा
बहरहाल, ग्रामीणों द्वारा इस मामले को पुलिस को न बाताकर खुद ही कार्रवाई करना सवाल खड़े करता है. लेकिन सोचने वाली बात यह है कि इतना सबकुछ होने के बाद भी पुलिस इस मामले से अनभिज्ञ है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं