विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2017

बिहार की रहने वाली मॉडल से दिल्ली में कथित गैंगरेप

दक्षिणी दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में मूल रूप से बिहार की रहने वाली एक मॉडल से तीन लोगों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है.

बिहार की रहने वाली मॉडल से दिल्ली में कथित गैंगरेप
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में मूल रूप से बिहार की रहने वाली एक मॉडल से तीन लोगों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मॉडल ने 26 दिसंबर को पुलिस को सूचित किया था कि तीन लोगों ने एक मकान में उससे बलात्कार किया.

यह भी पढे़ं : दिल्ली के द्वारका में 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

उसने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों से 15-20 दिन पहले मिली थी और उन लोगों ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह मुंबई के एक फिल्म और टीवी निर्देशक से उसकी मुलाकात करवाएंगे.

VIDEO : कैब में महिला से गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार
वह 25 दिसंबर को उनसे एक मॉल में मिली जहां से वह उसे एक मकान में ले गए और उससे बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com