विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2018

मोबाइल छीनकर भाग रहा था झपटमार, वाहन के नीचे आने से गई जान

भागते वक्त बाइक के पीछे बैठा शख्स एक वाहन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दूसरा झपटमार भागने में कामयाब रहा.

मोबाइल छीनकर भाग रहा था झपटमार, वाहन के नीचे आने से गई जान
प्रतीकात्मक चित्र
  • बाइक सवार दो झपटमारों ने स्कूली छात्र का फोन छीना
  • छात्र ने पीछे से बाइक पकड़कर खींचना शुरू कर दिया
  • पीछे बैठा झपटमार उतरकर भागा तभी एक वाहन की चपेट में आ गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली के ओखला इलाके में बाइक पर सवार दो झपटमारों को एक शख्स से मोबाइल छीनना बहुत महंगा पड़ गया. भागते वक्त बाइक के पीछे बैठा शख्स एक वाहन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दूसरा झपटमार भागने में कामयाब रहा. दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली कि ओखला इलाके में लाल चौक के पास एक सड़क दुर्घटना में एक शख्स की मौत हो गई. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां शिकायतकर्ता सुमित यादव नाम का एक लड़का मिला, जिसने बताया कि वह एक स्कूली छात्र है. उसने बताया कि वह सुबह लाल चौक की तरफ जा रहा था तभी बाइक पर सवार दो लड़के आए और उसका मोबाइल फोन छीन लिया. सुमित के मुताबिक उसने बाइक को पीछे से पकड़ कर खींचना शुरू किया तो थोड़ी दूर तक लड़के उसे घसीटते हुए ले गए, लेकिन आगे भागने की कोशिश में बाइक पर पीछे बैठा शख्स उतरकर भागा और एक वाहन की चपेट में आ गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें : चिड़ियाघर में मोबाइल चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश, बेहद शातिर अंदाज में वारदात को देते थे अंजाम

पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि जिस शख्स की मौत हुई है, वह 21 साल का संदीप था और गोविंदपुरी का रहने वाला था. उसके पास से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद हो गया है, जबकि बाइक चला रहा झपटमार बाइक समेत भागने में कामयाब रहा.

VIDEO : शोरूम से लाखों के मोबाइल फोन की चोरी
फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com