विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2020

उत्तर प्रदेश : खनन माफिया ने किया पुलिस टीम पर हमला, दो कांस्टेबल घायल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा जनपद में शुक्रवार की रात यमुना किनारे गश्त कर रहे दो पुलिस कांस्टेबल पर खनन माफिया के लोगों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया.

उत्तर प्रदेश : खनन माफिया ने किया पुलिस टीम पर हमला, दो कांस्टेबल घायल
पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. (सांकेतिक तस्वीर)
  • उत्तर प्रदेश के मथुरा का मामला
  • खनन माफिया ने किया पुलिस पर हमला
  • पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार
मथुरा:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा जनपद में शुक्रवार की रात यमुना किनारे गश्त कर रहे दो पुलिस कांस्टेबल पर खनन माफिया के लोगों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया. सिपाहियों की शिकायत पर खननकर्ताओं के गांव में दबिश देकर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य भाग गए. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला थाना फरह की रैपुरा जाट पुलिस चौकी के क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार की रात चेतक पुलिस दल के दो सिपाही विशाल व रविंद्र बाइक पर गश्त कर रहे थे. जब वे दोनों आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से रैपुरा पुल की तरफ जा रहे थे कि तभी बारिश होने लगी, जिससे बचने के लिए वे पुल के नीचे खड़े हो गए. उसी समय उन्होंने कंजौली घाट से गुजर रहे बालू से भरे ट्रैक्टर देखे.

हत्या से एक महीने पहले सुषमा पर हो चुका था जानलेवा हमला, नहीं हुई कार्रवाई तो SSP ने अब चौकी प्रभारी को किया सस्पेंड

पुलिसकर्मी कुछ करते, उससे पहले ही खनन माफिया ने उन दोनों सिपाहियों पर हमला कर दिया. उनके द्वारा जानकारी दिए जाने पर थाने से मदद लेकर इंस्पेक्टर प्रदीप चौधरी ने माफिया से संबंधित गांव भदाया में रात में ही दबिश देकर अजीत, गोपाल और भेदजीत को पकड़ लिया जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर गांव से भाग गए. पुलिस ने घायल सिपाही रविंद्र की तहरीर पर यमुना किनारे कंजौली घाट पर अवैध खनन में संलिप्त नौ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर बाकियों की तलाश शुरु कर दी है.

VIDEO: गाजियाबाद : पत्रकार को गोली मारने के मामले में 9 गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mining Mafia Mathura, Police Attack, Up Police, Mathura News, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com