विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2019

मथुरा: पहले प्रेमिका ने लगाई आग, जब खबर 14 साल के प्रेमी तक पहुंची तो उसने...

उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) जनपद में गोवर्धन क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को प्रेमिका ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली.

मथुरा: पहले प्रेमिका ने लगाई आग, जब खबर 14 साल के प्रेमी तक पहुंची तो उसने...
प्रतीकात्मक तस्वीर.
मथुरा:

उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) जनपद में गोवर्धन क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को प्रेमिका ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली. कुछ ही दूरी पर रहने वाले प्रेमी को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने भी आत्मदाह कर लिया. अचानक घटी घटनाओं से स्तब्ध ग्रामीणों ने दोनों को बचाने की कोशिश की लेकिन प्रेमिका की मौत हो गई जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है. इस बीच प्रेमिका के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की लेकिन सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चिता से शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गोवर्धन के पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार सिंह ने बताया, एक गांव में 14 वर्ष की किशोरी ने घर में अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली. जब पड़ोसियों ने उसके घर से धुआं उठता देखा तो शोर मचाया. गांववाले जबतक बचाने की कोशिश करते तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. 

दूसरी ओर, किशोरी के घर से मात्र सौ गज की दूरी पर रह रहे उसके 14 वर्षीय प्रेमी को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने भी आग लगा ली. गांव वालों ने उसे मथुरा के स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत लेकिन बहुत गंभीर बताई है. वह 50 फीसदी से अधिक जली अवस्था में भर्ती किया गया है. सिंह ने बताया, "गांव वाले मृत किशोरी का अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए थे तभी युवक के खुदकुशी करने की कोशिश की जानकारी मिली. इससे दोनों मामलों का आपसी संबंध उजागर होने की जानकारी मिली. प्रेमिका के शव को चिता से बरामद कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. डीएसपी ने बताया युवक के कुछ स्वस्थ्य होने पर बयान लिए जाएंगे कि उसने ऐसा क्यों किया. उन्होंने कहा कि उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी, तब तक पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच जारी रखेगी. 
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com