विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2020

मेट्रो में महिला के सामने अश्लील हरकत करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

महिला ने दावा किया था कि जब वह मेट्रो में थी तब एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत करते हुए अपना गुप्तांग दिखाया. 

मेट्रो में महिला के सामने अश्लील हरकत करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
दिल्ली मेट्रो में एक महिला के सामने अभद्र व्यवहार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.
  • मेट्रो में महिला के सामने की थी अश्लील हरकत
  • दिल्ली महिला आयोग ने मामले में दखल दिया
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो में इस सप्ताह की शुरुआत में एक महिला के सामने अभद्र व्यवहार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अभिलाष कुमार के रूप में हुई. वह गुड़गांव के सेक्टर 22 में रहता है और करनाल का निवासी है. महिला ने बुधवार रात एक के बाद एक किए गए ट्वीट में दावा किया था कि जब वह एक मेट्रो ट्रेन से गुरुग्राम लौट रही थी तब एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत करते हुए अपना गुप्तांग दिखाया. 

नाबालिग रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, 2 युवकों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली महिला आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस और डीएमआरसी को नोटिस भेजा था. एक ट्वीट में डीएमआरसी ने बताया कि सुल्तानपुर मामले का संदिग्ध गिरफ्तार हुआ. उसने अपने कार्ड के लिए ऑनलाइन भुगतान किया था, जिसके जरिए उसकी पहचान हुई.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com