विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2018

पैसे न देने पर युवक को मारी गोली, आरोपी फरार 

पुलिस ने फिलहाल पीड़ित युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है. मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि घटना देर रात की है.

पैसे न देने पर युवक को मारी गोली, आरोपी फरार 
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: दिल्ली के ओखला इलाके में एक युवक को सिर्फ इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उसने पैसे देने से मना कर दिया था. आरोपियों ने युवक को गोली मारने के बाद उसका सामान लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित युवक एक टीवी शोरूम में काम करता था. पुलिस ने फिलहाल पीड़ित युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है. मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि घटना देर रात की है.

यह भी पढ़ें: कॉलेज परिसर में लेक्चरर की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के समय मुरारी अपने एक साथी के साथ घर लौट रहा थी इसी दौरान कुछ आरोपी उसके पास आए उन्होंने उस से बैग और पैसे देने को कहा. मुरारी ने जब उन्हें बैग और पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी. मुरारी को गोली मारने के बाद आरोपी मौके से उसका बैग लेकर फरार हो गए. पुलिस फिलहाल इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है. आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ का भी सहारा ले रही है. (इनपुट भाषा से) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com