विज्ञापन
This Article is From May 01, 2017

मथुरा में अपने खिलाफ गवाही देने से नाराज बाप ने बेटी, दामाद और नातिन पर फेंका तेजाब

मथुरा में अपने खिलाफ गवाही देने से नाराज बाप ने बेटी, दामाद और नातिन पर फेंका तेजाब
प्रतीकात्मक चित्र
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में अपने खिलाफ गवाही देने वाली बेटी से खफा पिता ने रविवार तड़के पुत्री, दामाद और तीन साल की मासूम नातिन पर तेजाब फेंक दिया. तीनों को गंभीर हालत में आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के अनुसार यह घटना उस समय घटी, जब शनिवार-रविवार की रात हाईवे थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव निवासी प्लम्बर विनोद, उसकी पत्नी खुशबू और तीन वर्ष की पुत्री तृषा घर पर सोए हुए थे. तड़के 4 बजे दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी, तो खुशबू दरवाजा खोलने पहुंची.

पुलिस के मुताबिक, पिता को इतनी सुबह आया देखकर जब तक वह कुछ पूछ पाती, तब तक उसने बेटी के चेहरे पर बोतल में लाया हुआ तेजाब उड़ेल दिया और उसके बाद उसने दामाद तथा अबोध नातिन पर भी बाकी बचा तेजाब फेंक दिया. तीनों गंभीर रूप से जल गए.

थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि हाथरस निवासी मानिक चंद की पत्नी ने उस पर लड़कियों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था. इस मामले में पुत्री खुशबू ने पिता की करतूतों का खुलासा करते हुए मां का साथ दिया था. इसी के चलते मानिक उसके भी खिलाफ हो गया और इस वीभत्स घटना को अंजाम दे डाला.

अपर पुलिस अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि आरोपी मानिक की तलाश जारी है और वह जल्द ही पकड़ा जाएगा. उसके बारे में यह भी पता चला है कि वह अपनी बेटी को भी बेचना चाहता था, लेकिन वह विनोद के साथ हंसी-खुशी रह रही है. उसे बेटी की यह खुशी भी बर्दाश्त नहीं थी.' जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने खुशबू, विनोद तथा पुत्री तृषा को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com