विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2018

दिल्ली के एक बड़े रेस्तरां में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Delhi Police) ने घायल हेमंत को मदन मोहन मालवीय अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया.

दिल्ली के एक बड़े रेस्तरां में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
रेस्तरां में कर्मचारी की हत्या
  • चाकू से किए गए थे ताबड़-तोड़ हमले- पुलिस
  • पुलिस ने मामले की शुरू की जांच
  • मृतक के रिश्तेदारों को रेस्तरां के कर्मचारी पर शक
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली के एक रेस्तरां में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या (Man stabbed to Death)  कर दी गई. पुलिस (Delhi Police) के अनुसार घटना दक्षिणी दिल्ली के साकेत स्थित नुक्कड़वाला रेस्तरां की है. मामले की जांच कर रहे पुलिस (Delhi Police) अधिकारी के अनुसार आरोपी ने युवक के सीने पर ताबड़-तोड़ कई बार हमले किए हैं. मृतक रेस्तरां (Murder in Restaurant) का कर्मचारी था और उसकी पहचान हेमंत कुमार के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल हेमंत को मदन मोहन मालवीय अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया. दक्षिणी दिल्ली (Delhi Police) पुलिस के डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हेमंत अपने तीन साथियों के साथ उस रेस्तरां में काम करता था.

यह भी पढ़ें: झारखंड : पत्रकार की हत्या का मुख्य आरोपी नक्सली कमांडर गिरफ्तार

इसके अलावा अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है. हमारी टीमें मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस हेमंत के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है. वहीं मृतक हेमंत के पिता प्रदीप का कहना है कि उन्हें शक है कि उनके बेटे की हत्या के पीछे रेस्तरां में काम करने वाला ही कोई कर्मचारी है. हमें पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही है लेकिन हमें इस हत्या के पीछे किसी कर्मचारी के ही शामिल होने का शक है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली के शालीमार बाग में मामलू कहासुनी के बाद दो लोगों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी. '

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में तीन लोगों के हत्यारे की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली

दिल्ली पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने सभी आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार हत्या के मुख्य आरोपी निखिल ने मामलू कहासुनी के बाद अपने पड़ोसी तनिश की चाकुओं से गोदकर हत्या की थी. घटना के समय एक और युवक जिसकी पहचान पवन के रूप में की गई थी भी गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसकी बाद में मौत हो गई थी. डीसीपी असलम खान ने बताया कि पूरा मामला स्कूटी के छू जाने को लेकर शुरू हुआ था.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com