विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2023

दिल्ली में 20 साल के युवक की चाकू घोंपकर हत्या, कुछ लोगों के साथ हुआ था झगड़ा 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक की हत्या शाम को करीब चार बजे हुई. प्रारंभिक जांच के अनुसार, दो-तीन लोगों का अभिषेक के साथ झगड़ा हुआ, जिसके बाद उस पर चाकू से हमला किया गया.

दिल्ली में 20 साल के युवक की चाकू घोंपकर हत्या, कुछ लोगों के साथ हुआ था झगड़ा 
पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है. (फाइल)
नई दिल्‍ली :

मध्य दिल्ली के पांडव नगर इलाके में रविवार शाम झगड़े के बाद 20 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अभिषेक नाम के युवक के रूप में हुई है और वह संगम कॉलोनी का रहने वाला था. उसने कहा कि युवक की हत्या किस वजह से की गई, इसका पता आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही चल पाएगा. 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक की हत्या शाम को करीब चार बजे हुई. प्रारंभिक जांच के अनुसार, दो-तीन लोगों का अभिषेक के साथ झगड़ा हुआ, जिसके बाद उस पर चाकू से हमला किया गया.

अधिकारी के मुताबिक, घायल अभिषेक को कुछ लोग मेट्रो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराध एवं फॉरेंसिक टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया.

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें :

* दिल्‍ली : NDLS, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के बाद LNJP में करंट से मौत, खुले तारों ने ली मजदूर की जान
* दिल्‍ली :नर्स का अश्‍लील वीडियो बनाकर दो साल से दुष्‍कर्म कर रहा था डॉक्‍टर, गिरफ्तार
* दिल्‍ली में 2 पुलिसवालों पर सर्जिकल ब्लेड से हमला, पकड़े गए बदमाश

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Murder, Man Stabbed To Death, Murder In Pandav Nagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com