प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
मध्य मुंबई के परेल इलाके में 22 वर्षीय एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की. इसके बाद उसने खुदकुशी करने का भी प्रयास किया.पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना जीडी अम्बेडकर रोड की है. शुरुआती जांच में पता ला है कि पुकार नाते नाम के शख्स ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर पहले हमला किया और बाद में खुकुशी करने की कोशिश की. नाते और युवती का सात साल से ज्यादा वक्त से रिलेसनशिप में थे. बुधवार सुबह 11 बजे मुलाकात के दौरान युवती ने नाते को बताया कि उसे किसी और व्यक्ति से प्यार हो गया है.
यह भी पढ़ें: पत्नी और बेटी की हत्या के आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश
यह सुनकर नाते को गुस्सा आ गया और उसने ब्लेड निकाला और उसके गले और हाथ पर हमला कर दिया. अधिकारी ने बताया कि युवती ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग उसकी मदद के लिए वहां पहुंच गए. इससे पहले वे उसपर काबू पाते, आरोपी ने ब्लेड से अपना हाथ और गला काट लिया.घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाते और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों का फिलहाल इलाज चल रहा है. अधिकारी ने बताया कि हमने नाते के खिलाफ हत्या की कोशिश और खुदकुशी का प्रयास समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं