महिला पुलिस अफसर अश्विनी बिद्रे 18 महीने से लापता हैं
- महिला पुलिस अफसर अश्विनी बिद्रे 18 महीने से हैं लापता
- परिवारवालों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
- मामले में एक इंस्पेक्टर और पूर्व मंत्री का भतीजा गिरफ्तार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
आम आदमी अगर गायब हो जाए तो पुलिस से मदद मांगते हैं, लेकिन जब पुलिस की एक महिला अफसर ही गायब हो जाए और आरोप भी किसी पुलिस अफसर पर ही लगे तो किससे मदद की गुहार करें? यही नहीं मामले में अब पूर्व मंत्री के भतीजे का भी नाम सामने आया है. आरोपी पुलिस अफसर और पूर्व मंत्री के भतीजे की गिरफ्तारी के बाद भी उस महिला पुलिस अफसर का कुछ पता नहीं चला पाया है, जबकि उसे गायब हुए 18 महीने हो गए हैं. कोल्हापुर की रहने वाली महिला पुलिस अफसर अश्विनी बिद्रे अप्रैल 2016 से लापता हैं. परिवार ने उसी वक्त पुलिस में मामला दर्ज कराया और इंस्पेक्टर अभय कुरुंदकर पर शक भी जाहिर किया था. सबूत के तौर पर दोनों के बीच झगड़े की पुरानी सीसीटीवी फुटेज भी दी, लेकिन नवी मुंबई पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही. थक-हार कर महिला के परिवारवालों को बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा. अब 18 महीने बाद जाकर आरोपी पुलिस अफसर अभय कुरुंदकर को गिरफ्तार तो कर लिया गया है, लेकिन अश्विनी बिद्रे का अब भी कुछ पता नहीं चल पाया है.
यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी, 36 घंटे में पकड़े गए 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले किडनैपर
पनवेल के एसीपी प्रकाश मिलेवार के मुताबिक जांच में इंस्पेक्टर के खिलाफ टेक्निकल सबूत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार इंस्पेक्टर अभय कुरुंदकर ठाणे ग्रामीण पुलिस में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के तौर पर कार्यरत था. इंस्पेक्टर से पूछताछ के बाद पुलिस ने राज्य के पूर्व मंत्री के भतीजे राजेश पाटिल को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि अश्विनी की आखिरी लोकेशन के पास ही आरोपी इंस्पेक्टर और मंत्री के भतीजे की भी लोकेशन थी और दोनों ही एक-दूसरे से परिचित भी हैं. वहीं, राजेश पाटिल के वकील देवेंद्र पाटेकर का कहना है कि जहां तक एक लोकेशन होने की बात है तो वो किलोमीटर की परिधि में है और उस दौरान उनका मुवक्किल मुंबई आया था. ये सही है कि इंस्पेक्टर से उनका पुराना परिचय है, लेकिन इसका ये मतलब नही कि अपराध में उनका कोई हाथ है.

आरोपी इंस्पेक्टर अभय कुरुंदकर
कोल्हापुर की रहने वाली अश्विनी बिद्रे शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है. आरोप है कि सांगली में ड्यूटी के दौरान अश्विनी और आरोपी इंस्पेक्टर अभय कुरुंदकर एक-दूसरे के काफी करीब आए. अश्विनी की वंहा से रत्नागिरी बदली हो गई. आरोप है कि तब भी अभय कुरुंदकर उनसे मिलने आते रहे. ये बात जब अश्वनी के घरवालों को पता चली और उन्होंने विरोध किया तब आरोपी इंस्पेक्टर ने अश्विनी के पति को गायब करने की धमकी भी दी, जिसके बाद अश्विनी और आरोपी इंस्पेक्टर में झगड़ा हुआ था. उसके बाद से ही दोनों में दूरियां बननी शुरू हुई. अश्विनी ने अपना ट्रांसफर नवी मुंबई के कलम्बोली पुलिस थाने में करवा लिया, लेकिन वो वहां पहुंची ही नहीं.
VIDEO : 'लेडी सिंघम' ने ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले नेताजी की ली जमकर खबर
जिस पुलिस थाने में अश्विनी को सहायक पुलिस निरीक्षक के तौर पर ड्यूटी ज्वाइन करनी थी, उसी पुलिस थाने में अश्विनी के अपहरण की शिकायत दर्ज हुई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं