(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- स्कॉर्पियो गाड़ी की तलाशी के दौरान मिली रकम.
- कुल 60 लाख 90 हजार रुपए की नकदी बरामदगी की है.
- वाहन में सवार दोनों आरोपी महाराष्ट्र के निवासी हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
धार:
मध्यप्रदेश के धार जिले की पुलिस ने बुधवार को एक स्कॉर्पियो गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें से 60 लाख 90 हजार रुपए की नकदी बरामदगी की है. वाहन में सवार दोनों आरोपी महाराष्ट्र के निवासी हैं. पुलिस दोनो आरोपियों से पूछताछ कर रही है. मनावर थाने के प्रभारी संजय रावत ने बताया कि उन्हें अलीराजपुर से इंदौर जा रही एक स्कॉर्पियो में कुछ सामान होने की जानकारी मिली थी. सूचना के आधार पर महाराष्ट्र के नबंर वाली स्कॉर्पियो गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें 2000, 500 और 100 रुपए के नए नोटों के बंडल मिले. इनकी गिनती की गई तो कुल रकम 60 लाख 90 हजार रुपए निकली.
यह भी पढे़ं : जब 3 बैलों को बेहोश कर स्कॉर्पियो से चुरा ले गए 4 शख्स, CCTV फुटेज हुआ वायरल
रावत के अनुसार, वाहन में सवार दोनों आरोपी तारा चंद और अर्जुन महाराष्ट्र के निवासी हैं. वे यह नहीं बता पाए हैं कि यह रकम कहां से कहां और किस काम के लिए ले जा रहे थे. रकम बरामदगी की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है.
VIDEO : अलवर में पुलिस और मवेशी तस्करों के बीच मुठभेड़, 1 की मौत
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं