प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
हरियाणा के सोनीपत स्थित खरखौदा के एक कॉलेज में एक लेक्चरर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक लेक्चरर की पहचान राजेश मलिक के रूप में की है. पुलिस के अनुसार राजेश मलिक की हत्या के पीछे कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र का ही हाथ हो सकता है. हालांकि पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना स्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: जम्मू : अज्ञात बंदूकधारियों ने होटल मालिक की गोली मारकर की हत्या
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक लेक्चरर पर आरोपी ने तीन से चार राउंड गोली फायर की है.
VIDEO: कासगंज में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार.
जिसमें से एक गोली मृतक के सीने में लगी. पुलिस फिलहाल इस मामले में कॉलेज के कर्मचारियों और संदिग्ध छात्रों से पूछताछ कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं