प्रतीकात्मक तस्वीर
कोलकाता:
कोलकाता में नर्सरी की चार साल की एक बच्ची का शहर के एक प्रमुख निजी स्कूल में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया. घटना को लेकर नाराज अभिभावकों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया.
गौरतलब है कि स्कूल में तीन साल पहले इसी तरह की एक घटना दर्ज की गई थी. संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) विशाल गर्ग ने बताया कि जीडी बिड़ला एजुकेशन सेंटर स्कूल के शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले उनसे पूछताछ की गई.
यह भी पढ़ें - 180 महिलाओं ने अमेरिका के मसाज चेन में यौन उत्पीड़न होने का किया दावा : रिपोर्ट
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बच्ची के माता पिता ने जादवपुर पुलिस थाना में एक शिकायत दर्ज कराई थी. वहीं, अस्पताल सूत्रों ने बताया कि बच्ची को सरकार संचालित एसएसकेएम अस्पताल में कल रात भर्ती कराया गया. अस्पताल ने उसका यौन उत्पीड़न होने की पुष्टि की. जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है.
यह भी पढ़ें- यूपी में 5 साल के बच्चे से कुकर्म, वारदात का वीडियो भी बनाया, आरोपी गिरफ्तार
स्कूल के प्राचार्य एस नाथ ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा स्कूल की शीर्ष प्राथमिकता है. इस बीच, पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्था चटर्जी ने कहा कि वह घटना पर पूरी गंभीरता के साथ गौर कर रहे हैं. वहीं, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष अनन्या चक्रवर्ती ने बताया कि उन्होंने स्कूल अधिकारियों से पूछा है कि पिछले तीन साल में वहां सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगाए गए.
VIDEO: कर्नाटक विधानसभा के सचिव पर यौन उत्पीड़न का आरोप!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं