पुलिस ने दोनों के पास से 60 कैप्सूल बरामद किए हैं.
नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में दो अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. यह दोनों अफगानिस्तान से हाई क्वालिटी की हीरोइन और दूसरे ड्रग्स से भरे कैप्सूल पेट में छुपाकर दिल्ली लाते थे. इनके नाम अब्दुल सलाम रहमानी और अब्दुल हाकिम जुनैदी है. पुलिस ने इनके पास से 60 कैप्सूल बरामद किए हैं.
पूछताछ से पता चला है कि इनको ड्रग्स की एक खेप दिल्ली में लाने के लिए ढाई हजार अमेरिकन डॉलर मिले थे. इनके हैंडलर ने वादा किया था कि पहली खेप की डिलीवरी करने के बाद और पैसे मिलेंगे.
गिरफ्तार आरोपियों में से एक अफगानिस्तान में रिक्शा चलाता है, जबकि दूसरा डिपार्टमेंटल स्टोर का मालिक है. लाजपत नगर इलाके में अफगानिस्तान मूल के काफी लोग रहते हैं. यह दोनों आरोपी इन्हीं से मिलने के बहाने आए थे और यहां ड्रग्स की सप्लाई करने वाले थे. फिलहाल पुलिस अब यह पता लगा रही है कि ये दिल्ली में ड्रग्स की सप्लाई कहां पर करने वाले थे. यहां पर उनके लोकल कांटैक्ट कौन हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं