विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2018

हरियाणा : रेवाड़ी में नाबालिग के साथ युवक ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

लड़की ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पूर्व सहपाठी 19 वर्षीय युवक ने हाल में उसके साथ बलात्कार किया

हरियाणा : रेवाड़ी में नाबालिग के साथ युवक ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
  • पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करके युवक को पकड़ लिया
  • जींद जिले में दो लोगों ने युवती के साथ बलात्कार किया
  • महेन्द्रगढ़ जिले के कनीना शहर में भी हुई थी रेप की वारदात
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंडीगढ़: रेवाड़ी जिले में एक नाबालिग से बलात्कार के आरोप में 19 वर्षीय युवक को मंगलवार गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

जिले में कुछ दिन पहले ही कोचिंग के लिए जा रही 19 वर्षीय लड़की के अपहरण के बाद उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था. रेवाड़ी जिले में धारुहेड़ा के थाना प्रभारी (एसएचओ) इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद ने फोन पर बताया कि सोमवार को 17 वर्षीय लड़की ने अपने पूर्व सहपाठी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया, ‘‘लड़की ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पूर्व सहपाठी 19 वर्षीय युवक ने हाल में उसके साथ बलात्कार किया.’’ उन्होंने बताया, ‘‘हमने तत्काल मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. युवक को पकड़ लिया गया है.’’

यह भी पढ़ें : रेवाड़ी रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

उल्लेखनीय है कि रेवाड़ी जिले की ही एक अन्य युवती ने सोमवार को आरोप लगाया था कि हरियाणा के जींद जिले में दो लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया. पिछले बुधवार को 19 वर्षीय स्कूल टॉपर और सरकार से सम्मानित छात्रा का महेन्द्रगढ़ जिले के कनीना शहर में एक बस स्टॉप से उस वक्त अपहरण कर लिया गया था, जब वह कोचिंग के लिए जा रही थी. पुलिस ने बताया कि छात्रा को नशीला पदार्थ दिया गया और एक खेत में ट्यूबवेल से सटे कमरे में कथित रूप से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ.

VIDEO : रेवाड़ी गैंगरेप मामले में आरोपी रिमांड पर

सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना के चलते विपक्षी दलों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से यह कहकर नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की कि राज्य अपनी बेटियों की रक्षा करने में नाकाम है.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com