दिल्ली पुलिस (प्रतीकात्मक फोटो)
- एक रिहाइशी इमारत की चौथी मंज़िल से नीचे फेंका
- युवती को अर्द्धनग्न हालत में इमारत से नीचे फेंका
- इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली के रोहिणी इलाके में कथित रूप से रेप करने के बाद 20-वर्षीय एक युवती को एक रिहाइशी इमारत की चौथी मंज़िल से नीचे फेंक देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया है कि युवती को अर्द्धनग्न हालत में इमारत से नीचे फेंका गया, और इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी दी गई है कि वारदात रोहिणी के बेगमपुर इलाके में 10 और 11 अगस्त के बीच की रात को हुई. युवती की हालत गंभीर है, और वह पुलिस को अब तक बयान भी नहीं दे पाई है.
बताया गया है कि युवती अपनी एक सहेली, उसके ब्वॉयफ्रेंड तथा 22-वर्षीय आरोपी के साथ घूमने गई थी. वापसी में आरोपी ने युवती को घर पर छोड़ देने की पेशकश करते हुए कहा कि वह अपने घर से अपनी कार ले आएगा.
यह भी पढ़ें : स्कूल के बाथरूम में छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, ऑटो वाला करता था रेप
पुलिस ने बताया कि युवती की सहेली और उसका ब्वॉयफ्रेंड एक ऑटोरिक्शा में सवार होकर रामा विहार से चले, लेकिन तुरंत बाद उन्होंने लोगों को एक दिशा में भागते देखा, और पता चला कि एक युवती को इमारत की चौथी मंज़िल से नीचे पेक देने के बाद एक युवक को इमारत से दूर भागते देखा गया. जब तक पुलिस मौक-ए-वारदात पर पहुंची, युवती को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था. शक है कि आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी, और जब युवती ने विरोध किया, उसने उसे नीचे फेंक दिया.
VIDEO : चार साल की बच्ची से रेप
युवती के परिवार का आरोप है घटनास्थल पर आरोपी के साथ एक और युवक भी मौजूद था, लेकिन फिलहाल पुलिस ने एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं