लड़की का आरोप है कि उसके एक परिचित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुराचार किया (फाइल फोटो)
- उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में किशोरी के साथ गैंग रेप
- किशोरी के दोस्त ने अपने साथियों के साथ दिया वारदात को अंजाम
- गैंग रेप मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो साथी हुए फरार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन व्यक्तियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पढ़ें: दिल्ली : महिला को पार्टी में बुलाकर गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि वारदात 28 और 29 अगस्त की रात की है. किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक आरोपी उसका दोस्त है और उसने उसे घूमने चलने को कहा था. आरोपी के दो और दोस्त उसके साथ आ गए और तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया था. पुलिस ने कहा कि उससे बलात्कार करने बाद उन्होंने इस बारे में किसी को बताने पर उसे परिणाम भुगतने की धमकी दी और शास्त्री नगर में उसके घर के बाहर उसे छोड़कर चले गये.
पढ़ें: पुलिस ने नहीं की सुनवाई, सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित युवती ने फांसी पर लटककर जान दी
उन्होंने कहा कि पीड़िता ने आपबीती अपने माता-पिता को बताई जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया. मामला दर्ज कर लिया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान 20 साल के छन्नू के तौर पर हुई है. उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दो अन्य आरोपी फरार हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)